अध्यात्म ग्राम: भारतीय दर्शन के वैश्विक विस्तार की यात्रा

भारतीय दर्शन का लोहा सम्पूर्ण विश्व मानता है, इस दर्शन में आत्मिक शांति से लेकर परमात्मिक यात्रा का भाव सम्मिलित रहता है। इसी आध्यात्मिक भाव और तत्त्व के प्रचार-प्रसार और सम्पूर्ण विश्व के सामने इस दर्शन को पहुँचाने के वृहद् उद्देश्य से ‘अध्यात्म ग्राम’ का आरंभ मकर संक्रान्ति के पुनीत पर्व पर 14 जनवरी 2025 को हुआ। इसके संस्थापक युवा पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ हैं।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक समाचारों के लिए आरम्भ हुआ ‘अध्यात्म ग्राम’ एक ऐसा मंच है, जो आध्यात्मिक ज्ञान, धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक विकास के अवसर प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि हम व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्राप्त करने में उसकी सहायता करें।
हमारे दल में पूज्य संतवृन्द, अनुभवी आध्यात्मिक गुरु, धार्मिक विद्वान और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ-साथ धर्म-समाज संबंधित पत्रकार भी शामिल हैं, जो आपको आध्यात्मिक यात्रा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको आध्यात्मिक लेख, धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी, आध्यात्मिक वीडियो और ऑडियो सामग्री मिलेगी।
हमारा ध्येय है कि विश्व में भारतीय दर्शन का प्रसार एवं विस्तार करते हुए जनसामान्य तक आध्यात्मिक ज्ञान को पहुँचाएँ और लोगों को अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्राप्त करने में मदद करें।
अध्यात्म ग्राम एक ऐसा मंच है, जहाँ आप अपने आध्यात्मिक प्रश्नों का उत्तर पा सकते हैं, अपने आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।
अध्यात्म ग्राम के माध्यम से धार्मिक समाचारों, आध्यात्मिक ज्ञान और धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी प्रदान की जाती है। अध्यात्म ग्राम वेबसाइट पर धार्मिक ज्ञान, आध्यात्मिक विकास के लिए सैंकड़ों जानकारियाँ उपलब्ध हैं।
वेबसाइट के माध्यम से सनातन का प्रचार एवं विस्तार कोटिशः सनातनियों तक हो, इसी उद्देश्य से सभी को इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आप [email protected] पर अपने आलेख, कविताएँ, धार्मिक समाचार, अन्य जानकारियाँ भेज सकते है।
कुल पृष्ठ दर्शन : 35